Get App

Deepak Fertilisers Q4 Results: मुनाफा 9% गिरकर 257 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 39% की उछाल

Deepak Fertilisers Q4 Results: दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 9 फीसदी घटकर 257.37 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 282.91 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने बुधवार 17 मई को एक नियामकीय फाइलिंग्स में यह जानकारी दी

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 17, 2023 पर 8:18 PM
Deepak Fertilisers Q4 Results: मुनाफा 9% गिरकर 257 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 39% की उछाल
Deepak Fertilisers के शेयर बुधवार को NSE पर 1.40% गिरकर 590.00 रुपये पर बंद हुआ

Deepak Fertilisers Q4 Results: दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 9 फीसदी घटकर 257.37 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 282.91 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने बुधवार 17 मई को वित्त वर्ष 2023 के मार्च तिमाही तिमाही नतीजों को जारी करते हुए यह जानकारी दी। इंडस्ट्रियल केमिकल और फर्टिलाइजर्स का उत्पादन करने वाली कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका रेवेन्यू 38.91 फीसदी बढ़कर 2,795.54 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,012.48 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023 में दीपक फर्टिलाइजर्स का शुद्ध मुनाफा 63 फीसदी बढ़कर 1,120.88 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 689.48 करोड़ रुपये था। इसी तरह कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 47.46 फीसदी बढ़कर 11,300.69 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 7,663.29 करोड़ रुपये था।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शैलेष मेहता ने कहा, "कच्चे माल की कीमतों में उछाल के चलते फिनिश्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि इसके बावजूद हमने अपने तीनों बिजनेस सेगमेंट में किसी भी तरह की मांग में कमी नहीं देखी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें