Get App

Divi's Labs Q1 results: नेट प्रॉफिट 49% गिरकर 356 करोड़ रुपये पर रहा, आय 21.2 % बढ़ी

Divis Labs Q1 results : तिमाही आधार पर देखें को 30 जून के खत्म हुई अप्रैल-जून तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज के मुनाफे में 10.9 फीसदी की बढ़त हुई है और ये पिछली तिमाही के 321 करोड़ रुपए से बढ़कर 356 करोड़ रुपए पर रही है। इसके अलावा पहली तिमाही में कंपनी के फोरेक्स गेन 3 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान फोरेक्स गेन (विदेशी मुद्रा लाभ) 56 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 3:13 PM
Divi's Labs Q1 results: नेट प्रॉफिट 49% गिरकर 356 करोड़ रुपये पर रहा, आय  21.2 % बढ़ी
Divi's Labs Q1 : 30 जून को खत्म हुई तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज की कामकाजी आय सालाना आधार पर 21.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2255 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कामकाजी आय 1778 करोड़ रुपए पर रही थी

Divi's Labs Q1 results: देश की दिग्गज फार्मा कंपनी डिविस लेबोरेटरीज (Divi's Laboratories) ने 30 जून 2023 के खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी के कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 49.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ये 356 करोड़ रुपए पर रही है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 702 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून को खत्म हुई तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज की कामकाजी आय सालाना आधार पर 21.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2255 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कामकाजी आय 1778 करोड़ रुपए पर रही थी। कंपनी की आय और मुनाफे दोनों के आंकड़े उम्मीद सो खऱाब रहे हैं। इस अवधि में कंपनी के मुनाफा 407.8 करोड़ रुपए और आय 2038 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था।

तिमाही आधार पर मुनाफा बढ़ा, सालाना आधार पर घटा

तिमाही आधार पर देखें को 30 जून के खत्म हुई अप्रैल-जून तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज के मुनाफे में 10.9 फीसदी की बढ़त हुई है और ये पिछली तिमाही के 321 करोड़ रुपए से बढ़कर 356 करोड़ रुपए पर रही है। इसके अलावा पहली तिमाही में कंपनी के फोरेक्स गेन 3 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान फोरेक्स गेन (विदेशी मुद्रा लाभ) 56 करोड़ रुपये था।

EBITDA और EBITDA मार्जिन में गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें