Get App

DR REDDY'S Q3 RESULT: कंपनी को हुआ 1247 करोड़ का मुनाफा, आय में हुआ इजाफा

DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 706 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अविध में कंसोलिडेटेड आय 5,319.7 करोड़ रुपये रही थी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 5:49 PM
DR REDDY'S Q3 RESULT: कंपनी को हुआ 1247 करोड़ का मुनाफा, आय में हुआ इजाफा
DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 1,966 करोड़ रुपये रहा जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 29% रही

दुनिया के कई देशों में कारोबार करने वाली हैदराबाद स्थित भारतीय फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories) ने आज 25 जनवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में DR REDDY'S का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 835.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इसी अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में भी इजाफा देखने को मिला। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में DR REDDY'S की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही।

सालाना आधार पर देखें तो DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 706 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2023 में DR REDDY'S की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आय 5,319.7 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें