Get App

Eicher Motors Q1 results: शुद्ध मुनाफा 50% बढ़कर हुआ 918 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 17% का इजाफा

Eicher Motors के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़कर 918.34 करोड़ हो गया। कमोडिटी की कीमतों में नरमी, उत्पाद श्रृंखला के इन्वेंटरी बेनिफिट, रॉयल एनफील्ड के वॉल्यूम में सकारात्मक वृद्धि के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 6:30 PM
Eicher Motors Q1 results: शुद्ध मुनाफा 50% बढ़कर हुआ 918 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 17% का इजाफा
Eicher Motors का शेयर नतीजे घोषित होने से पहले BSE पर 1.41 प्रतिशत उछलकर 3,380.10 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

Eicher Motors Q1 results: आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Limited (EML) ने आज यानी कि 3 अगस्त वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में नरमी, उत्पाद श्रृंखला के इन्वेंटरी बेनिफिट के साथ-साथ बाइक बनाने वाली शाखा रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield (RE) में वॉल्यूम में सकारात्मक वृद्धि के कारण कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़कर 918.34 करोड़ हो गया। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान EML का शु्द्ध मुनाफा (PAT) 610.66 करोड़ रुपये रहा था।

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 3,986 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,397.46 करोड़ रुपये रहा था।

Royal Enfield का दमदार प्रदर्शन

इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने Q1 FY2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का वॉल्यूम 227,706 गाड़ियां रहा। जो साल-दर-साल 22 प्रतिशत बढ़ रही है। जबकि वित्त वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान 187,205 गाड़ियां बेची गई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें