Get App

Eicher Motors Q4 Results: मुनाफे में 48% की भारी उछाल, रेवेन्यू 19% बढ़ा, हर शेयर पर 37 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Eicher Motors Q4 Results: आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने गुरुवार 11 मई को वित्त वर्ष 2023 के मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 48.42 फीसदी बढ़कर 905.58 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 610.14 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 11, 2023 पर 6:33 PM
Eicher Motors Q4 Results: मुनाफे में 48% की भारी उछाल, रेवेन्यू 19% बढ़ा, हर शेयर पर 37 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
Eicher Motors का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 19.13 फीसदी बढ़कर 3,804.32 करोड़ रुपये रहा

Eicher Motors Q4 Results: आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने गुरुवार 11 मई को वित्त वर्ष 2023 के मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 48.42 फीसदी बढ़कर 905.58 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 610.14 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 22.24% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आयशर मोटर्स का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 19.13 फीसदी बढ़कर 3,804.32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 3,193.32 करोड़ रुपये रहा था।

रॉयल इनफील्ड बनाने वाली कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 933.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 24.5 फीसदी रहा।

आयशर मोटर्स ने बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसने कुल 2,14,685 मोटरसाइकल्स की बिक्री की। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुई 1,82,125 यूनिट्स की बिक्री से करीब 17.9 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान ने 26,376 इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 31,3 इकाइयों की तुलना में 20.093 प्रतिशत अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें