ESCORTS KUBOTA Q2: ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (ESCORTS KUBOTA) ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट नजर आई है। जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर घट गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटकर 88 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 88 करोड़ रुपये रहा था।
