Eveready Industries Q1 Result : बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Eveready Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.77 फीसदी बढ़कर 24.86 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने एक साल पहले अप्रैल-जून अवधि में 21.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।
