Fortis Healthcare Q1 results: फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) ने शुक्रवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किये। वित्त वर्ष 24 की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफे में 8.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ मुनाफा 122.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 134.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया था। नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि उसके डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय का नाम बदलकर एगिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (Agilus Diagnostics Ltd) कर दिया गया है। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने Agilus Diagnostics Ltd को IPO प्रक्रिया शुरुआत करने की मंजूरी दे दी है।
