Get App

GAIL Q2 RESULT: मुनाफा 56% बढ़कर 2,405 करोड़, आय घटकर हुई 31,807 करोड़ रुपये

GAIL Q2 RESULT: GAIL India का वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2,40 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी को 1,412 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि दूसरी तिमाही में इसके 1,734 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2023 पर 3:22 PM
GAIL Q2 RESULT: मुनाफा 56% बढ़कर 2,405 करोड़, आय घटकर हुई 31,807 करोड़ रुपये
GAIL India की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 31,807 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसके 33,887 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी

GAIL Q2 RESULT: गेल इंडिया (GAIL India Ltd) ने आज यानी 31 अक्टूबर 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। इसके साथ ही मुनाफा पिछली तिमाही से भी अधिक रहा। जबकि कंपनी की आय अनुमान से कम रही और पिछली तिमाही में हुई आय से भी कम रही। दूसरी तिमाही के दौरान गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी को 2,405 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 31,807 करोड़ रुपये रही। गेल इंडिया पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक सरकारी कंपनी है। पूर्व में इसे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Gas Authority of India Limited) के नाम से जाना जाता था।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2,405 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,734 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में GAIL India को 1,412 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

तिमाही आधार पर GAIL India की आय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में घटकर 31,807 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 33,887 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही यानी कि पहली तिमाही में कंपनी की आय 32,212 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें