Get App

GAIL Q4 Results: मुनाफा तिमाही आधार पर 22% घटकर ₹2,474 करोड़ रहा, शेयर में आई 2% की गिरावट

GAIL (India) Ltd on May 16 reported 22 percent decline in consolidated net profit at Rs 2,474.31 crore in the fourth quarter of financial year 2023-24 from the last quarter.

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 5:31 PM
GAIL Q4 Results: मुनाफा तिमाही आधार पर 22% घटकर ₹2,474 करोड़ रहा, शेयर में आई 2% की गिरावट
GAIL Q4 Results: नतीजों के बाद गेल इंडिया के शेयर 2% की गिरावट के साथ बंद हुए

GAIL Q4 Results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) ने गुरुवार 16 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 2,474.31 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 642.74 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज गई क्योंकि इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 3,193.34 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में मामूली रूप से घटकर 32.833.24 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 33,264.06 करोड़ रुपये रहा था।

GAIL ने बताया कि मार्च तिमाही में उसके नैचुरल गैस ट्रांसमिशन सेगमेंट का EBIT (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स) मार्च तिमाही में 979.78 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16.41 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी के पेट्रोकेम बिजनेस का EBIT 262.34 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 400 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा गेल के नैचुरल गैस मार्केटिंग सेगमेंट का EBIT मार्च तिमाही में 1,388.67 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 1,880.42 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 8,836.48 करोड़ रुपये और आमदनी 1.3 लाख करोड़ रुपये रही।

इस बीच, गेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने पेट्रोकेमिकल प्लांट तक कच्चे माल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए मध्य प्रदेश के विजयपुर से उत्तर प्रदेश के पाटा तक पाइपलाइन बिछाने के वास्ते 1,792 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। कंपनी के मुताबिक, प्रस्तावित पाइपलाइन में प्रति वर्ष 9.5 लाख टन तरल उत्पादों को ले जाने की क्षमता होगी। यह 32 महीने में पूरी हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें