Get App

Glenmark Q4 Result: मुनाफा 26% गिरकर 173 करोड़ रुपये पर आया, 2.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 2.5 रुपये लाभांश की भी सिफारिश की है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 12:30 PM
Glenmark Q4 Result: मुनाफा 26% गिरकर 173 करोड़ रुपये पर आया, 2.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
31 मार्च 2022 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष नजर डालें तो इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 970 करोड़ रुपये से बढ़कर 994 करोड़ रुपये पर आ गया है

Glenmark Q4 Result:ग्लेनमार्क फार्मा ने शनिवार को अपने मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 फीसदी गिरकर 173 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 234 करोड़ रुपये पर रहा था।

2022 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 3,019 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 2,860 करोड़ रुपये पर रही थी।

31 मार्च 2022 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष नजर डालें तो इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 970 करोड़ रुपये से बढ़कर 994 करोड़ रुपये पर आ गया है। इस वित्त वर्ष में कंपनी की आय 12,305 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2020-21 में 10,944 करोड़ रुपये पर रही थी।

Glenmark Pharmaceuticals के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्लेन सल्धाना (Glenn Saldanha) ने अपने एक बयान में कहा है कि हमने ग्लोबल मार्केट में चुनौती पूर्ण स्थितियों के बावजूद पूरे साल मजबूत प्रदर्शन किया है और अपने सभी अहम लक्ष्य हासिल किए हैं। उन्होंने आगे कहा कंपनी भारतीय बाजार में अपनी शाखा ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेंज (Glenmark Lifesciences) को लिस्ट करने में सफल रही है। हमारा विश्वास है कि हम आगे भी अच्छी कारोबारी ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें