Godrej Properties Q4 : गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शुक्रवार को 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के कंसोलीडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 471 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी मुनाफा 412 करोड़ रुपये पर रहा था। 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय सालाना आधार पर 13 फीसदी गिरकर 1,426.1 करोड़ रुपए पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1646 करोड़ रुपए रही थी।
