Godrej Properties Q4 Results: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शुक्रवार 3 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 471 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 412 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में मार्च तिमाही के दौरान गिरावट आई। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बताया कि उसका रेवेन्यू इस दौरान 15 फीसदी घटकर 1,426 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,646 करोड़ रुपये रहा था।
