Get App

HCL Tech Q2 Preview | रेवेन्यू में 17% का उछाल मुमकिन, FY23 के गाइडेंस में किसी बदलाव की संभावना नहीं

एनालिस्ट का मानना है कि HCL Tech वित्त वर्ष 2023 के अपने ग्रोथ गाइडेंस को 12-14 फीसदी पर और एबिटडा मार्जिन गाइडेंस का 18-20 फीसदी पर बनाए रखेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 4:48 PM
HCL Tech Q2 Preview | रेवेन्यू में 17% का उछाल मुमकिन, FY23 के गाइडेंस में किसी बदलाव की संभावना नहीं
मार्केट एनालिस्ट का अनुमान है कि 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी पर रह सकती है।

HCL Tech Q2 Preview | भारत की टॉप 4 आईटी कंपनियों में से एक HCL Tech 12 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। मार्केट एनालिस्ट का अनुमान है कि 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी पर रह सकती है। वहीं इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3,368 करोड़ रुपये पर रह सकता है। जबकि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.5 फीसदी बढ़कर 24,276 करोड़ रुपये पर रह सकता है।

मार्केट एनालिस्ट का यह भी मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि यहां दिए गए आंकड़े मनीकंट्रोल द्वारा 6 ब्रोकरों के बीच कराए गए पोल के औसत अनुमान पर आधारित है।

TCS Share Price: TCS में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की होल्ड करने की सलाह, जानिए क्या है टारगेट

मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि सीजनल कमजोरी के कारण सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म कारोबार में कमजोरी देखने को मिल सकती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म कारोबार में तिमाही आधार पर 10 फीसदी की कमजोरी नजर आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें