Get App

HDFC AMC Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 31.4% बढ़कर ₹641 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू भी 39% उछला

HDFC AMC Q3 Results: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मंगलवार 14 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31.4 फीसदी बढ़कर 641.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनीका मुनाफा 488 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 5:14 PM
HDFC AMC Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 31.4% बढ़कर ₹641 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू भी 39% उछला
HDFC AMC Q3 Results: कंपनी का रेवेन्यू 39.2% बढ़कर 934.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 671.3 करोड़ रुपये रहा था

HDFC AMC Q3 Results: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मंगलवार 14 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31.4 फीसदी बढ़कर 641.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 488 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 39.2 फीसदी बढ़कर 934.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 671.3 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि रेवेन्यू में उछाल के बावजूद कंपनी की कुल इनकम तिमाही आधार पर 2 फीसदी घटकर 1,028 करोड़ रुपये रही, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही में 1,058 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की दूसरे स्रोत से आय भी दिसंबर तिमाही के दौरान 35% घटकर 92.74 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 142.45 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में बढ़कर 763 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 509 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन बेहतर होकर 81.7 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 75.9 फीसदी था।

HDFC AMC का औसत तिमाही एसेट अंडर मैनेजमेंट QAAUM) बढ़कर 7.87 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 5.51 लाख करोड़ रुपये रहा था। औसत तिमाही एसेट अंडर मैनेजमेंट QAAUM) के हिसाब से कंपनी की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 11.5 फीसदी मार्केट शेयर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें