Get App

HDFC Bank Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 40% बढ़कर 176.2 अरब, रेवेन्यू में 133% का इजाफा

HDFC Bank Q4 Results: वित्त वर्ष 2024 के दौरान बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.3 प्रतिशत बढ़कर 640.6 अरब रुपये रहा। टाइम डिपॉजिट 31 मार्च 2024 तक 14710 अरब रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले के मुकाबले 40.4 प्रतिशत ज्यादा है। कुल डिपॉजिट का अमाउंट 23798 अरब रुपये था, जो एक साल पहले से 26.4 प्रतिशत ज्यादा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 20, 2024 पर 4:44 PM
HDFC Bank Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 40% बढ़कर 176.2 अरब, रेवेन्यू में 133% का इजाफा

HDFC Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च 2024 तिमाही के दौरान बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध रेवेन्यू सालाना आधार पर 133.6 प्रतिशत बढ़कर 807 अरब रुपये हो गया। एक साल पहले यह 345.5 अरब रुपये था। तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.9 प्रतिशत बढ़कर 176.2 अरब रुपये हो गया।

बैंक की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि स्टैंडअलोन बेसिस पर मार्च 2024 तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.3 प्रतिशत बढ़कर 472.4 अरब रुपये हो गया। इसमें सब्सिडियरी एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में हिस्सेदारी बिक्री से 73.4 अरब रुपये का ट्रांजेक्शन गेन भी शामिल है। एक साल पहले मार्च 2023 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध रेवेन्यू 320.8 अरब रुपये था। तिमाही के दौरान स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा बढ़कर 165.11 अरब रुपये रहा, जो एक साल पहले 120.47 अरब रुपये था।

तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय 24.5 प्रतिशत बढ़कर 290.8 अरब रुपये हो गई, जो एक साल पहले 233.5 अरब रुपये थी। अन्य इनकम यानि कि नॉन इंट्रेस्ट रेवेन्यू को 181.7 अरब रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 87.3 अरब रुपये दर्ज किया गया था।

FY24 में कितना मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें