Hero MotoCorp Q1 Result : टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 825 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 625 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। Q1FY24 में कंपनी का राजस्व 4.5 फीसदी बढ़कर 8,767 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 8,393 करोड़ रुपये था। कमोडिटी लागत में कमी, कीमतों में बढ़ोतरी, पॉजिटिव ऑपरेटिंग लीवरेज और रिचर प्रोडक्ट मिक्स ने भी कंपनी को अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद की है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज 10 अगस्त को 0.81 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 3,034.90 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
