Get App

Hindustan Zinc Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 47% बढ़ा, शेयर 3% टूटकर बंद

Hindustan Zinc Share Price: हिंदुस्तान जिंक एक दिग्गज इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर तो है ही, साथ ही वैश्विक स्तर पर टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में से भी एक है। मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 63.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 4:24 PM
Hindustan Zinc Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 47% बढ़ा, शेयर 3% टूटकर बंद
हिंदुस्तान जिंक का शेयर 25 अप्रैल को BSE पर 3 प्रतिशत गिरकर 445.30 रुपये पर बंद हुआ।

Hindustan Zinc March Quarter Results: वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 47.3 प्रतिशत बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी की इनकम में वृद्धि के कारण हुआ है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 2,038 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। HZL ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की इनकम बढ़कर 9,314 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,822 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह किसी भी वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका अब तक का बेस्ट शुद्ध मुनाफा है। कंपनी के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर के रूप में हमारा लक्ष्य बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करना है। वहीं वैश्विक स्तर पर सबसे कम लागत वाले प्रोड्यूसर्स में से एक और उद्योग में सबसे फ्लेक्सिबल प्रोड्यूसर्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखना है।"

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद फंडामेंटल्स मजबूत

HZL के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर संदीप मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। हिंदुस्तान जिंक एक दिग्गज इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर तो है ही, साथ ही वैश्विक स्तर पर टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में से भी एक है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राइमरी जिंक मार्केट में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें