Get App

HPCL Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 79% बढ़कर 3,608 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रेवेन्यू में 9% की उछाल

HPCL Q4 Results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने शुक्रवार 12 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 79 फीसदी बढ़कर 3,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,018 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 12, 2023 पर 8:56 PM
HPCL Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 79% बढ़कर 3,608 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रेवेन्यू में 9% की उछाल
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर NSE पर 0.93% की तेजी के साथ 260.80 रुपये के भाव पर बंद हुए

HPCL Q4 Results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने शुक्रवार 12 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 79 फीसदी बढ़कर 3,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,018 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में कई गुना की बढ़ोतरी हुई क्योंकि दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा सिर्फ 444 करोड़ रुपये था। HPCL का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 9 फीसदी बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.05 लाख करोड़ रुपये था।

कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 5,130 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 4.7 फीसदी रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023 की बात करें तो, HPCL ने 6,980 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि इसका रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर 4.64 लाख करोड़ रुपये रहा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले साल 6 अप्रैल से ही स्थिरता बनी हुई है। भारत की ओर से आयात किए जाने वाले क्रूड ऑयल की बॉस्केट पिछले साल अप्रैल में 100 अमेरिकी डालर प्रति बैरल से अधिक थी और अब लगभग 75-76 अमरीकी डॉलर है। एचपीसीएल के पास मुंबई और आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम स्थित रिफाइनरीज में क्रूड ऑयल को प्रॉसेस कर फ्यूल बनाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें