HUL Q1 Results : भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी Hindustan Unilever ने 30 जून 2022 को समाप्त को वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.85 फीसदी की बढ़त के साथ 2,391 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि 2,191.3 करोड़ रुपये के एनालिस्ट के अनुमान से ज्यादा रहा है। इस अवधि में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 2,289 करोड़ रुपये पर रही है।
