ICICI Bank का मुनाफा पहली तिमाही में 50% बढ़कर ₹6,905 करोड़ पर पहुंचा, एसेट क्वालिटी में सुधार

ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 49.59% बढ़कर 6,904.94 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,616.02 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Jul 23, 2022 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
ICICI बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 20.8% बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये रहा

ICICI Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने शनिवार 23 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट (Net Profit) 49.59 फीसदी बढ़कर 6,904.94 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,616.02 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ी वजह इसके बैड लोन प्रोविजंस में कमी आना रहा। हालांकि बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही के मुकाबले घटा है, जब इसका नेट प्रॉफिट 7,018.71 करोड़ रुपये रहा था।

ICICI बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 20.8 फीसदी बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,936 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही बैंक के एंडवासेंज में 23 फीसदी और डिपॉजिट में 13 फीसदी की तेजी सालाना आधार पर दर्ज की गई है।

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.01 फीसदी रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.89 फीसदी और मार्च 2022 तिमाही में 4 फीसदी था।


यह भी पढ़ें- लगातार गिरावट के बाद सोने में रिकवरी, क्या आपको खरीदना चाहिए?

जून तिमाही में बैंक का लोन बुक 21% बढ़कर 8.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के टोटल लोन बुक में 53 फीसदी हिस्सा रिटेल लोन पोर्टफोलियो का है और इसमें सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ICICI बैंक ने बताया कि जून तिमाही के अंत में उसका टोटल डिपॉजिट 13 फीसदी बढ़कर 10.5 लाख करोड़ रुपये रहा। बैंक के प्रोविजंस और आकस्मिक मद में रखे जाने वाले राशि जून तिमाही में सालाना आधार पर 60 फीसदी घटकर 1,143.82 करोड़ रुपये रहा। हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बैंक का एसेट क्वालिटी में भी सुधार दर्ज की गई है। इसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross-NPA) पिछली तिमाही की तुलना में 0.19 फीसदी घटकर 3.41 फीसदी रहा। वहीं नेट-NPA इस दौरान 0.06 फीसदी घटकर 0.7 फीसदी रहा।

ICICI बैंक के शेयर शुक्रवार 22 जुलाई को बीएसई पर 1.74 फीसदी की तेजी के साथ 800 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में करीब 12.10 फीसदी की तेजी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।