ICICI Bank June Quarter Result: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत बढ़कर 11,059.11 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 9648.20 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 18.66 प्रतिशत बढ़कर 45,997.70 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 38,762.86 करोड़ रुपये थी।
