Get App

ICICI Lombard Q1 Result : जून तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, 390 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अप्रैल-जून तिमाही में ICICI Lombard का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा है और यह 390.4 करोड़ रुपये हो गया है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 19.7 फीसदी बढ़कर 6622.1 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 5,530 करोड़ रुपये था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 7:43 PM
ICICI Lombard Q1 Result : जून तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, 390 करोड़ रुपये पर पहुंचा
प्राइवेट सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

ICICI Lombard Q1 Result : प्राइवेट सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा है और यह 390.4 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 349 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 19.7 फीसदी बढ़कर 6622.1 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 5,530 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (GDPI) 19.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 6622.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 5,530 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी (ROAE) 14.7 फीसदी था, जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 15 प्रतिशत था। सॉल्वेंसी रेश्यो 30 जून 2023 को 2.53x था, जबकि 31 मार्च 2023 को 2.51x था, जो 1.5x की मिनिमम रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट से अधिक था।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में संयुक्त अनुपात 103.8 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 104.1 प्रतिशत था। हालांकि, 35 करोड़ रुपये के साइक्लोन के प्रभाव को छोड़कर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए कंबाइंड रेश्यो 102.9 प्रतिशत था। नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं। ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 17 रुपये या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1,348 रुपये पर बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें