Gold Rate Today in India: सोने-चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले गोल्ड की बात करें तो 10 दिनों में उठा-पटक के साथ 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹5840 और 22 कैरट वाला ₹5050 सस्ता हुआ है। इन 10 दिनों में तो दो दिन 24 अक्टूबर और आज 1 नवंबर को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और बाकी दिनों में 24 अक्टूबर के साथ-साथ 26-28 अक्टूबर तक इसके भाव में बढ़ोतरी हुई थी और बाकी दिन इसकी चमक फीकी हुई। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के चलते 10 दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹25000 नीचे आए हैं।
