Get App

IDFC First Bank की धमाकेदार तिमाही, 35% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में सुधार

IDFC First Bank Q2 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी उछल गया और कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 38 फीसदी बढ़ गया। बैंक ने आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चेक करें रिजल्ट की खास बातें

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 5:37 PM
IDFC First Bank की धमाकेदार तिमाही, 35% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में सुधार
अक्टूबर के पहले हफ्ते में IDFC First Bank ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए मार्क्वी निवेशकों से 3 हजार करोड़ रुपये जुटाए।

IDFC First Bank Q2 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी उछल गया और कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 38 फीसदी बढ़ गया। बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसकी एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई डिटेल्स के मुताबिक IDFC फर्स्ट बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 35 फीसदी उछलकर 751 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर की बात करें तो मुनाफा 47 फीसदी उछलकर 1516 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

IDFC First Bank Q2 Results की खास बातें

सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 556 करोड़ रुपये से 35 फीसदी उछलकर 751 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट (ट्रेडिंग गेन निकालकर प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी 38 फीसदी मजबूत होकर 1456 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ब्याज से नेट इनकम (NII) 32 फीसदी उछलकर 3950 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) सालाना आधार पर 5.83 फीसदी पर 6.32 फीसदी पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें