IDFC First Bank Q4 Results: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 134 प्रतिशत की छलांग लगाकर 803 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 343 करोड़ रुपये था। बैंक ने एक बयान में बताया, "पूरे वित्त वर्ष में IDFC फर्स्ट बैंक का शुद्ध मुनाफा 2,437 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में रहे 145 करोड़ रुपये के मुनाफे से कई गुना ज्यादा है।"
