IndiGo Q3 Results: इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) की चलाने वाली कंपनी इंटग्लोबल एविएशन (InterGlobe Aviation) ने शु्क्रवार 3 फरवरी को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में पहली बार मुनाफा दर्ज किया है। दिसंबर तिमाही के दौरान हवाई सफर की बढ़ी मांग के कारण कंपनी को घाटे से बाहर आने में मदद मिली। इंटग्लोबल एविएशन ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 129.8 करोड़ रुपये था। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में कंपनी ने क्रमश: 1064 करोड़ और 1583 करोड़ का घाटा दर्ज किया था।
