IndusInd Bank Q1 Result: इंडसंइड बैंक (IndusInd Bank) ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 64.4 फीसदी बढ़कर 1,603.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 974.95 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि CNBC-TV18 के पोल में बैंक को 4,089.77 करोड़ रुपये मुनाफे होने का अनुमान किया गया था।
