IndusInd Bank Q1 Results: देश के 5वें सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, इंडसइंड बैंक ने शुक्रवार 26 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 2.2 फीसदी बढ़कर 2,171 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,124 करोड़ रुपये था। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 11.1 फीसदी बढडकर 5,408 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,867 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) लगभग 4.25 फीसदी पर सपाट था, जो इसकी पिछली तिमाही में 4.26 फीसदी और पिछले साल इसी तिमाही में 4.29 फीसदी था।
