Get App

Infosys Q4 Results: कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12% बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये रहा, आय 32,276 करोड़ रुपये रही

Infosys Q4 Results: चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय तीसरी तिमाही के 425 करोड़ डॉलर से बढ़कर 428 करोड़ डॉलर पर आ गई है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2022 पर 6:23 PM
Infosys Q4 Results:  कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12% बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये रहा, आय 32,276 करोड़ रुपये रही
Infosys Q4 Results: अवधि में कंपनी की आय तीसरी तिमाही के 31,867 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Infosys Q4 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा इसी साल के तीसरे तिमाही के 5,809 करोड़ रुपये से घटकर 5,686 करोड़ रुपये पर आ गया हैं। प्रतिशत में देखें तो चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि तिमाही आधार पर मुनाफा 2 फीसदी घटा है।

इसी अवधि में कंपनी की आय तीसरी तिमाही के 31,867 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह कंपनी की आय सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ी है। जबकि तिमाही आधार पर इसमें सिर्फ 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंफोसिस का EBIT 7,484 करोड़ रुपये से घटकर 6,956 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि तिमाही आधार पर EBIT मार्जिन 23.5 फीसदी से घटकर 21.5 फीसदी पर आ गई है। चौथी तिमाही के दौरान सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों और हायर वीजा कॉस्ट ने कंपनी के मार्जिन पर दबाव बनाया है।

चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय तीसरी तिमाही के 425 करोड़ डॉलर से बढ़कर 428 करोड़ डॉलर पर आ गई है। चौथी तिमाही में कंपनी की  Constant Currency रेवेन्यू ग्रोथ 1.2 फीसदी पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 3.2 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया  था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें