IRCTC Q2 Results: आईआरसीटीसी के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 शानदार रही। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 42.54 फीसदी बढ़ कर 226.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2022 तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर दोगुने के करीब 805.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर यानी जून 2022 तिमाही के मुकाबले आईआरसीटीसी के नतीजे फीके रहे। अप्रैल-जून 2022 तिमाही के मुकाबले अगली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.94 फीसदी गिरा है जबकि रेवेन्यू में 5.49 फीसदी की कमी आई है। आज बेहतर नतीजे की उम्मीद में इसके शेयर करीब 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 758.90 रुपये के भाव (IRCTC Share Price) पर बंद हुए हैं।
कैटरिंग से जबरदस्त रेवेन्यू
सालाना आधार पर पर आईआरसीटीसी को सभी पांचों सेग्मेंट से अधिक रेवेन्यू हासिल हुआ है। जुलाई- सितंबर 2022 में इसे कैटरिंग से 334 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 370 फीसदी अधिक रहा लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 5 फीसदी की गिरावट रही। वहीं रेल नीर से कंपनी को 72 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 73 फीसदी अधिक और तिमाही आधार पर 14 फीसदी कम रहा।
इंटरनेट टिकटिंग से कंपनी को सितंबर 2022 तिमाही में 300 करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 13 फीसदी अधिक, तिमाही आधार पर 0.66 फीसदी कम), टूरिज्म से 69 करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 155 फीसदी अधिक, तिमाही आधार पर 16 फीसदी कम) और स्टेट तीर्थ से 30 करोड़ रुपये (तिमाही आधार पर 9 फीसदी कम) रेवेन्यू हासिल हुआ।
आज आईआरसीटीसी के नतीजे आने थे। बेहतर नतीजे की आस में निवेशकों ने खरीदारी की और यह 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 758.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड हाई से 19 फीसदी डिस्काउंट पर है। पिछले साल 16 नवंबर को यह 929.65 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इस साल 6 जुलाई को यह 557 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर फिसल गया था।