Get App

IRCTC Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 30% बढ़कर ₹279 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 40% की उछाल, डिविडेंड बांटेगी कंपनी

IRCTC Q4 Results: आईआरसीटीसी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 30.4% बढ़कर 279 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 214 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 39.6% बढ़कर 965 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 691 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 29, 2023 पर 11:45 PM
IRCTC Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 30% बढ़कर ₹279 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 40% की उछाल, डिविडेंड बांटेगी कंपनी
IRCTC ने प्रत्येक शेयर पर 2 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है

IRCTC Q4 Results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने सोमवार 29 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4 फीसदी बढ़कर 279 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 214 करोड़ रुपये था। भारतीय रेल के टिकट बुकिंग और टूरिज्म से जुड़े बिजनेस को देखने वाली कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही उसका रेवेन्यू 39.6 फीसदी बढ़कर 965 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 691 करोड़ रुपये था।

IRCTC का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 16.5 फीसदी बढ़कर 324.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 278.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 33.6 फीसदी रहा, जो एक साल पहले 40.3 फीसदी था।

IRCTC ने बताया कि मार्च तिमाही में कैटेरिंग बिजनेस उसे कुल 396 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यह इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुई 266 करोड़ रुपये के आय से करीब 49 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें