TCS Q3 Preview: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजों का ऐलान आज 9 जनवरी को करेगी। आमतौर पर पर दिसंबर तिमाही छुट्टियों और त्योहार होने के चलते कारोबार सुस्त रहा है जिसका असर नतीजे पर भी दिखता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.9 फीसदी और नेट प्रॉफिट 7.8 फीसदी बढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्मों के अनुमान के मुताबिक दिसंबर तिमाही में टीसीएस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.4 फीसदी अधिक यानी 56992 करोड़ रुपये रह सकता है और कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 15.1 फीसदी बढ़कर 11247 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।
