Kalyan Jewellers Q4 Results: कल्याण ज्वैलर्स ने शुक्रवार 10 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब दो गुना बढ़कर 1,374.93 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 697.99 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कुल रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 45,349.30 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 33,818.20 करोड़ रुपये था।
