Get App

LIC Q3 Result: बीमा कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़कर 8,334 करोड़ पर पहुंचा, प्रीमियम आय 14.5% बढ़ी

LIC Q3 Result: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर को खत्म हुई मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कई गुना बढ़कर 8,334.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में LIC का मुनाफा 234.91 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 8:12 PM
LIC Q3 Result: बीमा कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़कर 8,334 करोड़ पर पहुंचा, प्रीमियम आय 14.5% बढ़ी
LIC के शेयर आज एनएसई पर 0.53% फीसदी मजबूत होकर 613.50रुपये पर बंद हुए

LIC Q3 Result: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर को खत्म हुई मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कई गुना बढ़कर 8,334.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में LIC का मुनाफा 234.91 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले सितंबर तिमाही में बीमा कंपनी ने 15,952 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।। जबकि जून तिमाही में उसने 682.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

एलआईसी का नेट प्रीमियम इनकम दिसंबर तिमाही में 14.5 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 97,620 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बीमा कंपनी का न्यू बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 9,724.71 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,748.55 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- Adani Power में लगा 5% का लोअर सर्किट, कमजोर तिमाही नतीजों और MSCI के रिव्यू करने के फैसले का असर

LIC का इनवेस्टमेंट से नेट इनकम दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 84,889 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 76,574 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें