Get App

L&T Infotech Q1 Results | मुनाफा 28% बढ़कर 633 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पहली तिमाही के दौरान कंपनी के पिछले 12 महीने की एट्रिशन रेट में हल्की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह पिछली तिमाही की तुलना में 24 फीसदी से घटकर 23.8 फीसदी पर आ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 4:54 PM
L&T Infotech Q1 Results | मुनाफा 28%  बढ़कर 633  करोड़ रुपये पर पहुंचा
कंपनी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 633.50 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 496.30 करोड़ रुपये पर रहा था।

L&T Infotech Q1 Results: L&T Infotech ने 14 जुलाई को जून 2022 में खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। कंपनी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 633.50 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 496.30 करोड़ रुपये पर रहा था।

वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा लगभग सपाट रहा है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा `637.5 करोड़ रुपये पर रहा था।

इसी तरह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार 30.26 फीसदी की बढ़त के साथ 4,522.8 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,462.5 करोड़ रुपये पर रही थी।

कंपनी ने यह भी बताया है कि पहली तिमाही में उसकी कॉस्ट्रेंट करेंसी रेवेन्यू में सालाना आधार पर 26.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें