Get App

LTIMINDTREE Q3 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,168.9 करोड़, आय बढ़कर हुई 9,016.6 करोड़ रुपये

LTIMINDTREE का वित्त वर्ष 2023-24 तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 1,168.9 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,162 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस बार तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1170 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 5:44 PM
LTIMINDTREE Q3 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,168.9 करोड़, आय बढ़कर हुई 9,016.6 करोड़ रुपये
LTIMINTDREE की कंसोलिडेटेड आय तिमाही आधार पर बढ़कर 9,016.6 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 8,905.4 करोड़ रुपये रही थी

LTIMINDTREE Q3 Result: इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर (IT SECTOR) की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली एलटीआईमाइंडट्री (LTIMINDTREE) आज यानी कि 17 जनवरी वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमारी के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी को तीसरी तिमाही में 1,168.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसी अवधि के दौरान कंपनी की आय 9,016.6 करोड़ रुपये रही। हालांकि इस बार कंपनी का मुनाफा और आय दोनों अनुमान से कम रहा। वहीं आज बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली। IT सेक्टर को छोड़कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली हावी रही।

LTIMINDTREE का तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,168.9 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1170 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,162 करोड़ रुपये रहा था जिसमें इस तिमाही में वृद्धि देखने को मिली है।

Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई सबसे ज्यादा बिकवाली

तीसरी तिमाही में LTIMINDTREE की कंसोलिडेटेड आय 9,016.6 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 9,020 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 8,905.4 करोड़ रुपये रही थी जिसमें इस तिमाही में वृद्धि देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें