Mahindra Lifespace Q4 Results: महिंद्रा लाइफस्पेस का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में करीब 130 गुना बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 71.48 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में महज 55 लाख रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के नेट टोटल इनकम में मार्च तिमाही के दौरान 79.80 फीसदी की गिरावट आई और यह 54.60 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट टोटल इनकम 270.26 करोड़ रुपये रहा था। महिंद्रा लाइफस्पेस ने शनिवार 27 अप्रैल को 31 मार्च 2024 को खत्म हुई तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी।
