Get App

Mahindra & Mahindra Q1 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा जून तिमाही में 98% बढ़कर 2774 करोड़ रुपये रहा

Mahindra & Mahindra का मुनाफा एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा रहा। कंपनी ने 4 अगस्त को इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 98 फीसदी चढ़कर 2,774 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,404 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 2:37 PM
Mahindra & Mahindra Q1 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा जून तिमाही में 98% बढ़कर 2774 करोड़ रुपये रहा
जून तिमाही में एमएंडएम का रेवेन्यू 23 फीसदी के उछाल के साथ 24,368 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19,813 करोड़ रुपये था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का प्रदर्शन जून तिमाही में शानदार रहा। कंपनी ने 4 अगस्त को इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 98 फीसदी चढ़कर 2,774 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,404 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 23 फीसदी के उछाल के साथ 24,368 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19,813 करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स ने कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 1,865 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने से मिली मदद

पांच ब्रोकरेज फर्मों के पोल में एनालिस्ट्स ने कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 27 फीसदी बढ़कर 1,865 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी का रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 23,457 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का कहना है कि औसत बिक्री कीमतों में वृद्धि और कमोडिटी की कीमतों में नरमी से एमएंडएम को अच्छा मुनाफा कमाने में मदद मिली। ऑटोमोटिव सेगमेंट में कंपनी की कुल बिक्री 1,00,172 रही। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 31 फीसदी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें