Nestle India Q2 Result: दिग्गज FMCG कंपनी Nestle India ने आज यानी 28 जुलाई को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। बता दें कि Nestle India कैलेंडर ईयर को ही फाइनेंशियल ईयर के तौर पर फोलो करती है। 30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.3 फीसदी टूटकर 515.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 538.6 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 575 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
