NESTLE Q2 CY23: नेस्ले इंडिया ने कैलेंडेर ईयर 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 698.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि कंपनी का मुनाफा 690 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, पिछले साल की इस अवधि में कंपनी को 515 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 4658.5 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 4675 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 4,036.6 करोड़ रुपए रही थी।
