NTPC Q4 results | NTPC Limited ने 20 मई को वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 31 मार्च 2022 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,167 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 4,542 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली क्योंकि इसी वित्त वर्ष की अक्टूबर -दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,499 करोड़ रुपये रहा।
