Nykaa Q1 Result: नायका (Nykaa) वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किये। तिमाही के दौरान गैरजरूरी खर्चों में कमी के कारण कंपनी का मुनाफे सालाना आधार पर लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.3 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल (BPC) कंपनी नायका का संचालन करती है। मुंबई में मुख्यालय वाली कंपनी ने 7 जुलाई को एक प्रदर्शन अपडेट फाइलिंग में कहा था कि मुद्रास्फीति का दबाव कम होना शुरू हो गया है और शहरी क्षेत्रों में BPC कैटेगरी में खपत मजबूत बनी हुई है। हालांकि, परिधान उद्योग जिसमें नायका फैशन की मौजूदगी है, वह खासकर छोटे शहरों में प्रभावित हुआ। इसकी वजह ये रही कि लोगों ने गैरजरूरी खर्चों में कटौती की।
