Nykaa Q1 Results: नायका की पैरेंट कंपनी, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने मंगलवार 13 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी किए। नायका ने बताया कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 152 फीसदी बढ़कर 13.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 5.4 करोड़ रुपये था। फाल्गुनी नायर की अगुआई वाली कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही के दौरान 23 फीसदी बढ़कर 1,746 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,422 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई क्योंकि मार्च तिमाही में इसका रेवेन्यू 1,668 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 9 करोड़ रुपये रहा था।
