Get App

Paytm Q4 Results: घाटा कम होकर ₹168 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 52% बढ़कर ₹2,335 करोड़ पर पहुंचा

Paytm Q4 Results: दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में कम होकर 168 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 763 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शुक्रवार 5 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 05, 2023 पर 10:35 PM
Paytm Q4 Results: घाटा कम होकर ₹168 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 52% बढ़कर ₹2,335 करोड़ पर पहुंचा
Paytm ने बताया कि उसने मार्च तिमाही के दौरान कुल 1.2 करोड़ लोन बांटे

Paytm Q4 Results: दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में कम होकर 168 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 763 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शुक्रवार 5 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। पेटीएम ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका रेवेन्यू 52 फीसदी बढ़कर 2,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,540.9 करोड़ रुपये रहा था।

Paytm ने बताया कि मार्च तिमाही में उसकी पेमेंट सर्विस सेगमेंट का रेवेन्यू 41 फीसदी बढ़कर 1,467 करोड़ रुपये रहा। अगर इसमें से सरकार की ओर से पिछली तिमाहियों के UPI प्रोत्साहन को निकाल दें तो, पेमेंट्स सेगमेंट के रेवेन्यू में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने बताया कि उसके पेमेंट्स सेगमेंट का मुनाफा बेहतर हुआ है। मार्च तिमाही में नेट पेमेंट मार्जिन सालाना आधार पर 158 फीसदी बढ़कर 687 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाहियों के UPI प्रोत्साहन को निकालकर नेट पेमेंट्स मार्जिन 107 फीसदी बढ़कर 554 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट पेमेंट्स मार्जिन 2.9 गुना बढ़कर 1,970 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें