Piramal Enterprises ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 33 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस पर आगामी एजीएम में शेयर धारकों के मंजूरी ली जाएगी।

Piramal Enterprises ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 33 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस पर आगामी एजीएम में शेयर धारकों के मंजूरी ली जाएगी।
31 मार्च 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में Piramal Enterprises का कंसोलिडेटेड मुनाफा 150.5 करोड़ रुपये रहा है जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी को 510 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4,162.9 करोड़ रुपये रहा है जो कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 3,401.5 करोड़ रुपये पर रहा था।
31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी के फार्मास्यूटिकल सेगमेंट की आय 2,139 करोड़ रुपये और फाइनेंशियल सर्विसेस सेगमेंट की आय 2,023 करोड़ रुपये पर रही है।
Piramal Enterprises भारत की एक लीडिंग डायवर्सिफाइड कंपनी है। कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेस और फार्मास्यूटिकल कारोबार में है। Piramal के शेयरों में वित्त वर्ष 2022 में अब तक 38 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
Piramal Enterprises की आज की चाल पर नजर डालें तो 02:30 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर करीब 221 रुपए यानी 11.90 फीसदी की कमजोरी के साथ 1641 रुपए के आसपास दिख रहा है। आस का इस शेयर का हाई 1819 रुपए और आज का लो 1586 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3014.95 रुपए और 52 वीक लो 1586 रुपए का है। कंपनी का मार्केट कैप 39000 करोड़ रुपए है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।