Get App

Power Grid Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 37% घटकर ₹3,801 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 6.7% का इजाफा

Power Grid Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 6.71 फीसदी बढ़कर 10,905.21 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,218.58 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 7:14 PM
Power Grid Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 37% घटकर ₹3,801 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 6.7% का इजाफा
Power Grid के शेयर सोमवार को NSE पर 0.94% लुढ़ककर 221.55 रुपये पर बंद हुए

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा (Consolidated Net Profit) मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही या जून तिमाही में 36.62 फीसदी घट गया। कंपनी ने सोमवार 8 अगस्त को जून तिमाही के अपने नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 36.62 फीसदी घटकर 3,801.19 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,998.28 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 6.71 फीसदी बढ़कर 10,905.21 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,218.58 करोड़ रुपये था।

Power Grid का ट्रांसमिशन रेवेन्यू जून तिमाही में 10,702.98 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,106.37 करोड़ रुपये था। कंपनी को कंसल्टेंसी बिजनेस से 235.39 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 156.29 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का टेलीकॉम रेवेन्यू घटकर 118.82 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 190.32 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें