PVR को सितंबर तिमाही में 71 करोड़ रुपये का लॉस, लेकिन रेवेन्यू में उछाल

सितंबर तिमाही के दौरान पीवीआर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 686.72 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 120.32 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नतीजे जारी होने के बाद पीवीआर लि. के शेयर पर बिकवाली का दबाव दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PVR Q2 results : सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान पीवीआर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 686.72 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 120.32 करोड़ रुपये रहा था। नतीजे जारी होने के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव दिख रहा है और दोपहर 2.40 बजे शेयर लगभग 1 फीसदी गिरावट के साथ 1,678 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    लेकिन घाटा हुआ कम

    प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर PVR Ltd ने सोमवार, 17 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर, 2022 तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक, तिमाही के दौरान कंपनी को 71.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस रहा, जो बीते साल समान तिमाही से 53 फीसदी कम है। बीते साल यानी सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी को 153.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।


    Top 10 trading ideas: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भी ये 10 स्टॉक्स 

    रेवेन्यू के साथ खर्च भी बढ़ा

    इस दौरान पीवीआर का रेवेन्यू 120.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 686.72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, PVR की कुल इनकम 275.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 703.13 करोड़ रुपये हो गई।

    वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 813.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 460.68 करोड़ रुपये रहा था।

    Bajaj Auto Share Price: शानदार नतीजे के दम पर बढ़ी खरीदारी, 2% उछले भाव, निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रेटजी

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।