Get App

PVR Q3 RESULT: तीसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, आय में भी हुआ इजाफा

PVR की वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 941 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 614 करोड़ रुपये रही थी। PVR का EBITDA बढ़कर 288.8 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी EBITDA 165 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 4:16 PM
PVR Q3 RESULT: तीसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, आय में भी हुआ इजाफा
PVR की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 30.7% रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में EBITDA मार्जिन 26.9% रही थी

कोरोना काल से ही आर्थिक मोर्चे पर कमजोरी झेल रही मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर (PVR) के लिए वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही अच्छी रही है। आज इस मल्टीप्लेक्स कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। वित्तीय नतीजों के मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 16.1 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा 10.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर बढ़ा है।

कंपनी की आय हुई बढ़ोत्तरी

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में PVR की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 941 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 614 करोड़ रुपये रही थी।

EBITDA में भी हुआ इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें