Get App

RBL Bank Q3 Results: मुनाफे में 555% का बंपर उछाल, ग्रॉस NPA घटा

RBL Bank Q3 Results: दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 3666.74 करोड़ रुपये रही। कुल स्टैंडअलोन इनकम 4717 करोड़ रुपये दर्ज की गई। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:55 PM
RBL Bank Q3 Results: मुनाफे में 555% का बंपर उछाल, ग्रॉस NPA घटा
RBL Bank की शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत बढ़ गई।

RBL Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 213.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 32.63 करोड़ रुपये था। कुल स्टैंडअलोन इनकम 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4717 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 4609.66 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 3666.74 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले के आंकड़े 3536.33 करोड़ रुपये से 3.6 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1585 करोड़ रुपये थी। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

NPA का हाल

बैंक का दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 2.92 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 2.32 प्रतिशत था। नेट एनपीए 0.55 रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.57 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें